featured,
Fight for Right,
Fraud,
Health Insurance,
Insurance Agents,
Insurance Companies,
Letter Writing,
Max Bupa,
Online Policy Purchasing,
Policy Bazaar
Letter to Health Insurance Agents, PolicyBazaar.com, Online Policy Purchasing, Hindi: Regarding INTENTIONALLY claim rejection, without listening hospital's doctors ... !!
01:01
प्रिय पॉलिसीबाज़ार.कॉम टीम,
मेरा नाम मिथिलेश कुमार सिंह और लगभग साढ़े तीन साल पहले मैंने आपकी कंपनी के सजेशन पर मैक्सबुपा.कॉम की पालिसी ली थी. अभी इसको मैं तीसरी बार रिन्यू भी करा चुका हूँ, बिना किसी रूकावट या प्रीमियम में देरी किये ... इसकी डिटेल / स्क्रीनशॉट इस मेल में अटैच है.
पूरा मामला विस्तृत ढंग से समझने के लिए हर एक भारतीय को इस लेख/ पत्र को इस लिंक पर अवश्य पढ़ना चाहिए ... क्लिक करें !! >> सामाजिक सुरक्षा और भारत में इन्शुरन्स, हेल्थ इन्शुरेंस सेक्टर ...
समस्या तब हुई, जब न्यू बोर्न बेबी ऑफ़ विंध्यवासिनी सिंह का क्लेम देने से कंपनी ने इनकार कर दिया. इसके लिए एक लाइन में उन्होंने कारण बता दिया कि न्यू बोर्न बेबी को कंजेनिटल एनॉमली (Congenital Anomalies) है, .... जबकि मरीज (न्यू बोर्न बेबी) के बारे में इलाज करने वाले हॉस्पिटल और डॉक्टर्स ने क्लियर लिखा है कि उसे कंजेनिटल निमोनिया (Congenital Pneumonia) था, साथ ही दूसरी मेडिकल डिटेल भी इससे अलग उन्होंने दी! कैशलेस रिजेक्शन के बाद, हॉस्पिटल से डॉक्टर्स ने डिटेल में क्लेरिफिकेशन भी लिखा कि दोनों टर्म (Congenital Anomalies और Congenital Pneumonia) बिलकुल अलग हैं. एनॉमली (Anomaly) की मीनिंग सीधे-सीधे शारीरिक डिफेक्ट से है, जैसे मरीज की छः अंगुलियां हों, या फिर उसका लंग डेवेलप न हुआ हो, कान न बना हो या फिर कोई अंदरूनी विकार इत्यादि ... किन्तु, यहाँ मामला डिफेक्ट के नहीं है, बल्कि इन्फेक्शन के है. यह पूरा मामला जान बूझकर गलत इन्टरप्रेट किया गया है और एक-एक पॉइंट क्लियर करते हुए हेल्थ इन्सुरेंस कंपनी को मेल भी किया गया हॉस्पिटल द्वारा ... उस लेटर का एक कॉपी आपको भी मेल में भेज रहा हूँ.
![]() |
| Online Policy Purchasing, How much reliable, Policy Bazaar, Big questions, Read and Understand the full matter |
हॉस्पिटल से बाहर के डॉक्टर्स द्वारा भी मैंने अनऑफिशियल बात की तो उन्होंने भी मैक्स बुपा हेल्थ इन्शुरन्स के इंटरप्रिटेशन को गलत बताया. कई लोगों ने बोला कि अपने एजेंट को पकड़ो, वह दबाव बना सकता है, किन्तु यह पालिसी तो मैंने पॉलिसीबाज़ार.कॉम के कहने पर ली थी और यही नहीं, कल मैंने अपने सगे भाई कौशलेश सिंह को भी पॉलिसीबाज़ार.कॉम में रिफर किया (Letter to Health Insurance Agents, PolicyBazaar.com, Online Policy Purchasing, Hindi) और उसने भी संयोग से वही पालिसी ली (तब तक कंपनी का क्लेम रिजेक्शन नहीं आया था, अन्यथा मैं कभी रिकमेंड नहीं करता. >> उसकी पालिसी रिपोर्ट भी अटैच कर रहा हूँ. हम दोनों भाई हैं और मैंने ही उसे रेफेर किया था, इसका सबूत हमारे फादर नाम: कृष्ण देव सिंह और सेम पालिसी लेना है. बाकी उससे पूछ कर भी पॉलिसीबाज़ार कन्फर्म कर सकता है.) मेरी केस फंसने पर मेरे भाई ने अपने बिहाफ पर पॉलिसीबाज़ार.कॉम से बात की, तो उन्होंने भी मैक्सबुपा के रिजेक्शन को गलत बताया
एज ए एजेंट आप इस मामले में क्लियर गाइड करें, ताकि आपका कस्टमर दुःखी पर दुःखी न हो! ऑनलाइन दुनिया में हर तरह की पालिसी खरीददारों के लिए (खासकर पर्सनल पॉलिसीज हेतु) आप लोग ही तो एजेंट हैं, अतः हमारे अधिकारों के लिए जायज़ फाइट करें, बिना मामले में टाल-मटोल किये हुए!
![]() |
| Letter to Policy Bazaar, Hindi Article, Insurance Agent Work |
मेडिकल एक्सप्लेनेशन: अटैच लेटर में बिलकुल क्लियर, सभी जरूरी जांचों के बाद डॉक्टर्स ने मेंशन किया है (ऐसे दो लेटर आलरेडी मैक्सबुपा को हॉस्पिटल द्वारा भेजे गए हैं) कि बच्चे को कोई anomalies नहीं है, बल्कि यह केस इन्फेक्शन का है. बावजूद उसके कस्टमर का 'कैशलेस' का अधिकार इन्टेंशनली छीन लिया गया है.
Note: पालिसी खरीददार, जो खुद शिकायतकर्ता भी है, अपनी ऑफिशियल ईमेल आईडी से यह मेल भेज रहा है.
धन्यवाद.
आपका ऑनलाइन ग्राहक - मिथिलेश कुमार सिंह.
Letter to Health Insurance Agents, PolicyBazaar.com, Online Policy Purchasing, Hindi: Regarding INTENTIONALLY claim rejection, without listening hospital's doctors ... !!
पूरा मामला विस्तृत ढंग से समझने के लिए हर एक भारतीय को इस लेख/ पत्र को इस लिंक पर अवश्य पढ़ना चाहिए ... क्लिक करें !! >> सामाजिक सुरक्षा और भारत में इन्शुरन्स, हेल्थ इन्शुरेंस सेक्टर ...


0 comments