Doctors,
featured,
Health,
Hindi Articles,
Hospitals,
India,
Infant Death,
Medical Facilities,
Research,
vimisha.com
स्वास्थ्य सुविधाओं में इतने पीछे क्यों हैं हम? Medical Facilities in India, Doctors, Research, Health, Hindi Articles, vimisha.com
20:22
आप सबको विमिशा का प्रणाम,
चूंकि अभी मैं कुल 12 दिन की ही हुई हूँ, इसलिए मेरे दिमाग में ढेरों प्रश्न हैं और आने वाले दिनों में भी शायद और प्रश्न ही आएं. माँ-पा की दृष्टि से सोचती हूँ तो अहसास होता है कि प्रश्नों में ही उत्तर छिपे होते हैं, रास्ते निकलते हैं. आप इस पोस्ट में मेरी फोटो देख रहे हैं न नीचे, जिसमें मेरी नाक में ऑक्सीजन-किट (सीपैप-किट) लगी है. मेरा जन्म प्री-मैच्योर था और अगर मैं दिल्ली जैसे बड़े शहर में न होती, जहाँ उच्च-स्तरीय मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध नहीं होती तो शायद मैं भी उन 71% न्यू बोर्न बेबीज में शामिल होती (Times of India News Link), जो जन्म लेने के बाद भी दुर्भाग्यशाली रूप से यह खूबसूरत देश और दुनिया नहीं देख पाते. सहज रूप से ही गाँव, कस्बों की मेडिकल सुविधाओं की कल्पना की जा सकती है अथवा मेट्रो में भी जो अपेक्षाकृत फिनान्सियली सशक्त नहीं है, उसकी स्थिति का अंदाज लगाया जा सकता है. उपरोक्त सर्वे भारत के 8 गरीब राज्यों में कुछ साल पहले हुआ था. वैसे भी पूरे विश्व में भारत में सबसे ज्यादा शिशु मृत्यु-दर है (NDTV News Link). तो सवाल वहीं है, जहाँ से शुरू हुआ था कि मेडिकल सुविधाओं में आखिर कब हम विश्व के विकसित देशों के थोड़े करीब भी पहुँच सकेंगे? किस स्तर की मेडिकल रिसर्च, सुविधाएं और ट्रांसपेरेंसी हैं हमारे यहाँ, यह बात सरकारी अस्पतालों में लगी भीड़ और प्राइवेट अस्पतालों में खुलेआम मची लूटपाट से स्पष्ट ही जाहिर हो जाता हैं. एक बेटी के तौर पर तो मैं और भी महसूस करती हूँ कि मेडिकल सुविधाओं का सर्वाधिक कहर बेटियों पर और भी टूटता है.
खैर, यह प्रश्न वाजिब है कि नहीं आप ही निर्णय कीजिये और शायद तब ही इसका उत्तर भी मिल सके!
Medical Facilities, India, Doctors, Research, Health, Hindi Articles, vimisha.com, Hospitals, Infant Death
![]() |
| Medical Facilities in India, Doctors, Research, Health, Hindi Articles, vimisha.com |

0 comments